PM मोदी नए साल पर देंगे तोहफा: 3 जनवरी को झुग्गी वालों को मिलेगा बड़ा गिफ्ट, प्रधानमंत्री सौपेंगे उनके सपनाे के महल की चाबी
01-Jan-2025
नईदिल्ली। दिल्ली के झुग्गीवालों के लिए नए साल पर नया आशियाना मिलने जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को 1645 लोगों को ‘जहां झुग्गी -वहीं मकान स्कीम’ के तहत फ्लैट की चाबी सौंपेगे. दिल्ली में स्वाभिमान फ्लैट के नाम से 1645 नए मकान बनाए गए हैं. 3 जनवरी को PM मोदी इन घरों की चाबियां झुग्गियों में रहने वाले लोगों को देंगे.
बता दे कि एक दिन पहले ही दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने गरीबों के लिए आवास योजनाओं की घोषणा की थी. यह ऐलान दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया है. दिल्ली में एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी (AAP) विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब वर्ग को लुभाने का प्रयास कर रही है तो वहीं अब बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है.
दरअसल दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में दिल्ली की तमाम राजनीतिक दले गरीबों को लुभाने में जुटी हुई एक ओर जहां केन्द्र सरकार दिल्ली के लोगों के नए-नए घोषणाए कर रही है. वहीं सत्ता पे काबिज आम आदमी पार्टी भी दिल्ली में तीसरी बार सत्ता में आने जोर आजमाईश करते नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी भी दिल्ली के लोगों कें हाल ही में विभिन्न योजनाओं की घोषणा की है. जिनमें महिला सम्मान योजना-पुजारी ग्रथी सम्मान योजनाएं सहित अन्य योजनाएं शामिल है.
DDA की बैठक में एलजी हुए शामिल