देश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने दिया बड़ा बयान, बोले- अयोध्या तो झांकी है... काशी मथुरा बाकी है!

 दिल्ली/ अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देश में राम ज्योति जलाकर दीवाली मनाई जा रही है। बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है।उन्होंने कहा कि भारत का हिंदुओं की धर्म के प्रति आस्था जागृति हो चुकी है। मैं आज जहां भी गया, वहां युवाओं को प्रभु श्री राम की भक्ति में देखा। राम मंदिर तो 1947 में ही बन जाना चाहिए था, लेकिन उस समय देश पर राज करने वाले मस्जिद बनाने की चाह रखते थे, लेकिन सनातनियों के विरोध से उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई।