राजनीति

राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के सांसद संतोष पांडेय, कहा- प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं

रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर लगातार सियासी हलचल तेज है. देशभर में इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. राजनांदगांव से भाजपा सासंद संतोष पांडेय ने भी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उनकी टिप्पणी को अभद्र और निंदनीय बताया है.   

सासंद पांडेय ने कहा कि बस्तर में नक्सल समर्थक और सलवा जुडुम के विरोध में निर्णय देने वाले बी सुदर्शन रेड्डी को कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाती है. इंडिया गेट पर नक्सली लीडर हिड़मा के समर्थन में प्रदर्शनकी तस्वीरों को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था, क्या वह सेना के मनोबल गिराने का काम नहीं कर रहे? नक्सलियों का समर्थन नहीं कर रहे? 

संतोष पांडेय ने कहा कि सेना की एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना वाले राहुल गांधी, किस मुंह से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश सेवा को समर्पित किया है, ऐसे नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है.