धर्म /अध्यात्म

कजरी तीज 2025 जानें व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कजरी तीज का पावन पर्व मंगलवार, 12 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाने वाला यह पर्व विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यधिक महत्व रखता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करने से दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को कथा वाचन के बाद पूजन करती हैं।

माना जाता है कि पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से कजरी तीज का व्रत करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम व सौहार्द बढ़ता है, वहीं अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में यह पर्व बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाता है।