खेल

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर, सेमीफाइनल में की धमाकेदार एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क।    टी-20 विश्व कप के सुपर 8 स्टेज के ग्रुप 1 का आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेंट विंसेंट में किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 8 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अफगान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अफगानिस्तान की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है. मैच के हीरो नवीन-उल-हक रहे, उन्होंने 4 विकेट झटके. वहीं कैप्टन राशिद खान ने भी चार विकेट लिया.

अफगानिस्तान और बांग्लादेश  के इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया. उसने 20 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाए. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 55 गेंदों में 43 रन बनाए. तो वहीं इब्राहिम जादरान 18 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजमतउल्लाह जजई ने 10 रन बनाए और राशिद खान ने लास्ट में 10 गेंदों में 19 रन की पारी खेली. बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन साकिब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट झटके. वहीं रिशाद हौसेन ने 3 विकेट हासिल किये.

अफगानिस्तान की पारी पूरी होते ही बारिश आ गई. जिसके कारण बांग्लादेश की टीम को बल्लेबाजी करने में परेशानी का समाना करना पड़ा. इस दौरान एक ओवर की कटौती हुई और लक्ष्य 19 ओवर में 114 रन का किया गया. लेकिन स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रन ही बना सकी. मुकाबले में बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास अंत तक नाबाद रहे. उन्होंने 49 गेंद में 54 रन की पारी खेली.