खेल

भारत ने श्रीलंका से लिया एशिया कप फाइनल की हार का बदला, दुबई में 82 रन से दी करारी शिकस्त, अरुंधति-शोभना ने चटकाए 3-3 विकेट

बता दे कि मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है, इससे पहले टीम को टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे मैच में वापसी करते हुए पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था।

एशिया कप के फाइनल की हार का बदला हुआ पूरा

श्रीलंका के खिलाफ मिली इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल की हार का बदला भी ले लिया है। दरअसल, इसी साल जुलाई में आयोजित एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया था।

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए नेट रनरेट में सुधार कर लिया है। टीम इंडिया ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मुकाबले से पहले अंक तालिका में 2 मैच में 1 जीत के बाद भारतीय टीम 2 पॉइंट और -1.217 के नेट रनरेट के साथ चौथे स्थान पर थी, लेकिन अब उसके खाते में चार अंक हो गए हैं और नेट रनरेट +0.576 का हो गया है। वहीं, श्रीलंका तीन मैचों में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। भारतीय टीम की नजर अब 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच पर है।