अगले महीने 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका जाएगी भारतीय टीम, देखें पूरा शेड्यूल
BCCI जल्द कर सकती है टीम का एलान
गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ टीम में जिन खिलाड़ियों का चयन किय गया था वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी नजर आ सकते है। साथ ही न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन बॉर्डर गावस्कर सीरीज होगी, जो इस बार ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी। पांच मैचों की सीरीज काफी ज्यादा अहम होने वाली है। इसलिए जो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे, वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा शायद नहीं होंगे। हालांकि इस पर मोहर तभी लगेगी, जब बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया का ऐलान इस सीरीज के लिए कर दिया जाएगा।
IND vs SA सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- डरबन (8 नवंबर)
दूसरा टी20- गकबेर्हा (10 नवंबर)
तीसरा टी20- सेंचुरियन (13 नवंबर)
चौथा टी20- जोहानसबर्ग (15 नवंबर)