प्रदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसी तरह मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल सहित कुल 10 लोग छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल को आगे ले जाने के लिए हम सभी पूरी टीम भावना के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारी सरकार राज्य में खेल को बढ़ावा देने के साथ ही अधोसंरचना विकास और खिलाड़ियों के हित में लगातार फैसले ले रही है। श्री साय ने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संघ के सभी पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी जाए और उस अंचल में जो खेल लोकप्रिय हैं, उसे बढ़ावा देने की दिशा में काम हो। श्री साय ने आगे कहा कि नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी किसी ने किसी रूप में खेल और इसकी प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े हैं, ऐसे में आप सभी के दीर्घ अनुभव का लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा।
सांसद और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, हमें उन्हें बेहतर अधोसंरचना, सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़ी पहल करते हुए राजधानी रायपुर में स्काउट गाइड के राष्ट्रीय जंबूरी 2025 के आयोजन की सहमति जताई। श्री अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी हमारे एंबेसडर होते हैं, जो प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ भी अपना प्रयास करें। इस अवसर पर ऑब्जर्वर दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।


गौरतलब है कि छतीसगढ़ ओलम्पिक संघ की विशेष आमसभा में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष हेतु बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, विजय बघेल, हिमांशु द्विवेदी, संजय पिल्ले, गजराज पगारिया, शरद शुक्ला, रमेश कुमार श्रीवास्तव और सुनील कुमार अग्रवाल तथा महासचिव के पद पर विक्रम सिंह सिसोदिया निर्वाचित हुए। इसी तरह संयुक्त सचिव राम जाखड़, आर. राजेन्द्रन, मोहम्मद अकरम खान, मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह रघुवंशी, मनोज कुमार अग्रवाल और समीर खान को निर्विरोध चुना गया। संजय मिश्रा संघ के कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य के रुप में 12 लोगों को भी र्निविरोध चुना गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परम्पराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामर्थ्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात प्रतिक्रिया देते हुए यह बातें कही। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक गोमती साय, विधायक भैया लाल राजवाड़े, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव, सुनील जोगी सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में आज उन्होंने अपने अमेरिका प्रवास, एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लेने वाले तेलंगाना के के एन राजशेखर, संथाली भाषा को सहेजने के लिए रामजीत टुडू के प्रयासों, औषधीय पौधों को संरक्षित करने के लिए मदुरै की रहने वाली शिक्षिका शुभाश्री के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने आधुनिक समय में प्रतिदिन परिवर्तित हो रहे नेचर ऑफ़ जॉब का जिक्र करते हुए गेमिंग एनीमेशन, फ़िल्म मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, बैंड्स और कम्युनिटी रेडियो से जुड़े युवाओं को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल ‘क्रिएट इन इंडिया’ से जुड़ने की अपील की। इससे इन विधाओं से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी सभी के सामने ला सकेंगे। क्रिएट इन इंडिया के तहत 25 विविध चैलेन्ज इसमें शामिल किये गए हैं।
इस विभाग के अधिकारियों को मिला प्रमोशन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने उद्योग संचालनालय के अफसरों का प्रमोशन किया है. जारी आदेश में उप संचालक व महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत 3 अफसरों को संयुक्त संचालक और मुख्य महाप्रबंध के पद पर पदोन्नत किया गया है.
देखें लिस्ट –


6 साल बाद हो रहे चेंबर चुनाव में छाए संकट के बादल, एक गुट के सभी प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, चुनाव अधिकारियों ने भी सौंपा इस्तीफा
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में हो रहे चेंबर ऑफ कामर्स के चुनाव में संकट के बादल छा गए हैं. नाम वापसी के अंतिम दिन एक गुट के सभी प्रत्याशियों ने आपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों पर पक्षपात आरोप लगाया है.
वहीं आरोप लगने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने भी झूठे आरोप का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि कांकेर शहर में 6 साल बाद गहमा-गहमी के माहौल के बीच चेम्बर का चुनाव हो रहा था, लेकिन इस चुनाव के टलने के आसार नजर आ रहे हैं.
सरकार आमजनों की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के साथ विकास कार्यो को तेजी से पूरा करनें प्रतिबद्ध: मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश तथा राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयास पर बलौदाबाजार विधान सभा क्षेत्र में विकास के लिए 15 अधोसंरचना कार्य स्वीकृत किये गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण के 15 कार्यो के लिए 74 लाख रुपए 10 हज़ार रुपए की सूची जारी की गई है। सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ ग्रामीण विकास के कार्यो को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जारी की गई सूची में रायपुर जिले में बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिलौनी के कुर्मी पारा,भुरसुदा के दैहान पारा, कोहका के कॉलेज परिसर के पास निषाद पारा, बेमता के निषाद पारा, लखना के सोमनाथ धाम में और तुलसी नेवरा में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत किये गए इन प्रत्येक स्थानों के लिए 6 लाख 50 हज़ार रुपए की अलग-अलग राशि जारी की गई है। इस तरह अधोसंरचना कार्य के लिए कुल 39 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खपराडीह तथा हथबन्द के गडरिया और सँवरा पारा में समुदायिक भवन निर्माण प्रत्येक गांव के लिए 6 लाख 50 हज़ार रुपए की राशि अलग-अलग अनुशंसित की गई है। इसी तरह खपरडीह,कंजी और संकरी में सी सी रोड़ निर्माण प्रत्येक गांव के लिए 5 लाख 20 हज़ार रुपए की राशि अलग अलग अनुशंसित की गई है। इस तरह कुल 35 लाख 10 हज़ार रुपए के कार्य अनुशंसित किये गए है।
अपना जौहर दिखाने रायपुर पहुंचे सेना के जवान : पहली बार भारतीय सेना के हथियारों की लगेगी प्रदर्शनी
बता दें कि प्रदेश में होने वाला यह अनोखा आयोजन है, जिससे आम जनता को करीब से सेना के बारे में जानने का मौका मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे, जिसे स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी देख सकेंगे.

म्युजिकल शो का भी होगा आयोजन
इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन होगा, जिसमे टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स एवं एयर डिफेन्स गन्स शामिल होंगी. साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे, जिसमे कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा. 05 अक्टूबर की संध्या सेना के बैंड्स द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जबलपुर एवं वाराणसी से आए मिलिट्री बैंड्स की प्रतिभागिता होगी.
भोरमदेव मंदिर का हो रहा केमिकल ट्रीटमेंट एवं सुदृढ़ीकरण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक, पुरातात्विक, पर्यटन स्थल को सहेजने और संवारने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित 11वीं शताब्दी के भोरमदेव मंदिर का केमिकल ट्रीटमेंट वाटर रूफिंग कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भोरमदेव मंदिर के सुदृढ़ीकरण के लिए 65.51 लाख रुपए स्वीकृति दी गई है। पुरात्तव एवं संस्कृति विभाग के विशेषज्ञों एवं कुशल कामगारों द्वारा मंदिर का सुदृढ़ीकरण एवं अन्य तकनीकी कार्य प्रारंभ किया गया है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीते दिनों अपने निवास कार्यालय में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा कबीरधाम जिले के गणमान्य नागरिकों एवं पुजारी के साथ भोरमदेव मंदिर के जीर्णाेद्धार, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढ़ाने और मंदिर परिसर के विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बरसात के दिनों में भोरमदेव मंदिर में पानी रिसाव की समस्या को दूर करने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
उन्होंने भोरमदेव महोत्सव से पहले वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य और ट्रीटमेंट को पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण, चौकीदार क्वाटर को मंदिर के पास से अन्यत्र शिफ्ट करने तथा मंदिर के पीछे वीआईपी गेस्ट रूम बनाने, दीवार को हटाकर ग्रील और गेट लगाने के साथ ही जीर्णाेद्धार के दौरान भैरव मंदिर, चामुंडा माता मंदिर और हनुमान मंदिर आदि के प्राचीन स्वरूप को यथावत रखने के निर्देश दिए थे।
चैतन्य और दीप्ति बघेल से पूछताछ पर भूपेश बघेल का बयान
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटे चैतन्य बघेल और दीप्ति बघेल से पूछताछ मामले अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि मैं और मेरा परिवार शुरू से ही भाजपा के निशाने पर रहा है। जब रमन सरकार थी तब भी मेरे पर पुलिस की कार्रवाई हुई थी। मैं मुख्यमंत्री था तो ईडी ने पूछताछ के लिए बेटे को बुलाया था। हम लोग तो शुरू दमन के खिलाफ लड़ते रहे हैं। हम डरने वाले नहीं लड़ने वाले लोग हैं।
बता दें कि भूपेश बघेल हरियाणा से चुनाव प्रचार करके आज ही छत्तीसगढ़ लौटे हैं। उन्होंने वहां के चुनाव को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में परिवर्तन तय है। किसानों पर अत्याचार, युवाओं से छल, खिलाड़ियों से दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार बड़े मुद्दे हैं। वहीं चुनावी बॉन्ड मामले में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण पर एफआईआर पर भूपेश बघेल ने कहा कि मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं।
भूपेश बघेल ने दीपक बैज की न्याय यात्रा को लेकर कहा कि जनता को न्याय दिलाने पूरी पार्टी सड़क की लड़ाई लड़ रही है। न्याय यात्रा को लेकर जनता में उत्साह दिख रहा है। मैं इस यात्रा में शामिल होऊंगा।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से भिलाई 3 स्थित खूबचन्द बघेल महाविद्यालय के प्रोफेसर से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार घंटे पूछताछ की थी। भिलाई 3 थाने में पूछताछ के दौरान थाना प्रभारी के अलावा सीएसपी भी मौजूद थे। जांच अधिकारियों ने चैतन्य बघेल से करीब 20 सवाल किए थे।
पुलिस पूछताछ खत्म होने के बाद थाने से निकलते समय मीडिया से चर्चा में चैतन्य बघेल ने बताया था कि पुलिस ने मुझे पूछताछ के लिए बुलाया था। उसी संबंध में आज बयान दर्ज कराया हूं। अभी विवेचना चल रही है।
टुटेजा-शुक्ला जमानत मामला: सुप्रीम कोर्ट करेगा हाईकोर्ट जज पर लगाए गए आरोपों की जांच
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एएस ओका और एजी मसीह की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से इन मामलों में कुछ सबूतों की मांग की। पीठ को यह जानना था कि क्या जमानत पाए इन अफसरों ने जमानत का दुरुपयोग करते हुए सबूतों से छेड़छाड़ की है और क्या उन्होंने जज को प्रभावित किया। इस पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजू ने कहा कि ईडी ने सबूतों को सीलबंद लिफाफे में पेश किया था, लेकिन अभी अदालत को ये मिल नहीं रहे हैं। उन्होंने सबूत दोबारा दाखिल करने की पेशकश की।
इस दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजू ने कहा, ‘ऐसी दीमकों को न्यायिक प्रणाली को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।’ छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि राज्य ने हलफनामों में पूर्व नौकरशाहों, तत्कालीन महाधिवक्ता और जज के बीच सांठगांठ के सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट के विवरण शामिल किए हैं। महेश जेठमलानी ने यह भी कहा कि तत्कालीन महाधिवक्ता धोखाधड़ी में शामिल हैं और जमानत देने में मदद की।
आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने तर्क किया कि छत्तीसगढ़ सरकार का इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि यह विवाद केवल आरोपियों और ईडी के बीच है। रोहतगी ने तर्क दिया कि ये हलफनामे अदालत में चल रही प्रक्रिया के संदर्भ में निरर्थक हैं, खासकर जब ईडी मामले की सुनवाई को राज्य से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा है।
पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 8 नवंबर को तय करते हुए कहा कि उसे आरोपी, पूर्व एजी और न्यायाधीश के बीच कथित सांठगांठ पर ईडी और राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए सबूतों की जांच करनी चाहिए। पीठ ने स्पष्ट किया, हम इसकी गहन जांच करेंगे क्योंकि आरोप न्यायिक प्रणाली पर सवाल उठाते हैं।
हाई कोर्ट की झूठी मुकदमेबाजी पर कड़ी टिप्पणी: कहा- जमानत नहीं देने का होना चाहिए ठोस आधार, याचिकाकर्ता को दी सशर्त जमानत
जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच ने एक अग्रिम जमानत के मामले में सशर्त जमानत मंजूर करते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते झूठे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो कि न सिर्फ न्यायिक प्रणाली बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। कोर्ट ने कहा कि कानून में जो नए प्रावधान दिए गए हैं, उनका सही इस्तेमाल करके इन झूठे मुकदमों पर लगाम लगाई जा सकती है।
इस मामले में राजनांदगांव की परीशा त्रिवेदी और उनके चाचा आशीष स्वरूप शुक्ला की जमानत की याचिका पर सुनवाई हो रही थी। विवाद एक छोटे से मामले से शुरू हुआ था, जब परीशा ने गलती से अपने देवर का मोबाइल उठा लिया और तुरंत उसे वापस करने की पेशकश की। लेकिन इस मामूली घटना को इतना तूल दिया गया कि यह एक कानूनी मुद्दा बन गया। पुलिस ने मामले की क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी थी, लेकिन फिर भी शिकायतकर्ता और राज्य सरकार के वकील ने जमानत का विरोध किया।
हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
कोर्ट ने परीशा को सशर्त जमानत दी और कहा कि जब भी जांच अधिकारी बुलाएं वह पेश होंगी। साथ ही गवाहों या अन्य संबंधित व्यक्तियों को प्रभावित करने से बचेंगी और अदालत की सुनवाई में बिना किसी बाधा के शामिल होंगी।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बस्तर में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी जिलों में किए जा रहे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को अच्छी कनेक्टिविटी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता की सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी मापदंडों के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने को कहा। उन्होंने चुनौतियों को स्वीकार कर बस्तर के लोगों के लिए वहां पदस्थ अधिकारियों को बेहतर काम करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि अपने नैसर्गिक सौंदर्य, अकूत वन एवं खनिज संपदा, पर्यटन स्थलों एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण बस्तर छत्तीसगढ़ के लिए ही नहीं, अपितु देश के लिए भी महत्वपूर्ण इलाका है। छत्तीसगढ़ और देश को अग्रणी बनाने का रास्ता बस्तर से ही जाएगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बावजूद बस्तर के लोगों की बेहतरी के लिए अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता से काम करने को कहा। उन्होंने बैठक में लोक निर्माण विभाग के बस्तर संभाग के अंतर्गत प्रगतिरत एवं संधारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की ।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में भवन एवं सड़क निर्माण, विद्युत एवं यांत्रिकी और सेतु निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने स्वयं सिस्टम बनाएं और हर दिन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। इससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। उन्होंने आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय में तकनीकी मापदंडों के साथ गुणवत्तायुक्त काम पूर्ण करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। समय पर काम पूर्ण करने पर यदि प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है, तो इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करें। एक इंजीनियर के नाते नियमित तौर पर फील्ड में ज्यादा समय दें, काम पर पूरी नजर रखें। खराब काम करने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सड़क निर्माण के दौरान सड़क सुरक्षा सम्बन्धी तकनीकी मापदंडों को सुनिश्चित किए जाने पर बल देते हुए डीपीआर में सम्मिलित तकनीकी प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। बैठक में आरआरपी प्रथम एवं द्वितीय फेस, आरसीपीएलडब्ल्यूई प्रथम एवं द्वितीय फेस, नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास अभिकरण के कार्यों सहित राज्य बजट के कार्यों तथा भवनों एवं सड़कों के संधारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। लोक निर्माण विभाग के बस्तर जोन के मुख्य अभियंता जी.आर. रावटे, विद्युत एवं यांत्रिकी, सेतु एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता, जगदलपुर एवं कांकेर सर्कल के अधीक्षण अभियंता तथा दोनों सर्कल्स के विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।



मुख्यमंत्री साय के निर्देश के बाद पुलिस हुई मुस्तैद, कड़ी कार्रवाई से नशे के अवैध व्यापार पर लगा लगाम, अपराधों में आयी कमी…
रायपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अगस्त तक जारी आकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले में वर्ष 2023 में अगस्त माह तक भारतीय दंड विधान बीएनस के तहत 6125 अपराध पंजीकृत किए गए थे, वहीं 2024 मे इसी अवधि में 5638 अपराध दर्ज हुए हैं. इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपराधों में 7.9 फीसदी की कमी देखी गई है.
इसी तरह चाकू बाजी की घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना मे इस वर्ष अगस्त तक 40 प्रतिशत की कमी आयी है. वर्ष 2023 में अगस्त तक रायपुर जिले में चाकूबाजी के 133 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जबकि इस वर्ष 79 अपराध दर्ज किए गए हैं. आबकारी और एनडीपीएस में पिछले वर्ष 9970 प्रकरण दर्ज किए गए थे,जबकि इसी अवधि में अगस्त माह तक 10458 प्रकरण दर्ज कर नशे के खिलाफ प्रभावी कारवाई की गई.
रायपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ़ चलाए गए “निजात ” अभियान के चलते पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कारवाई सम्भव हुई है. रायपुर पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष अगस्त तक हत्या और हत्या के प्रयास पर 93 प्रकरण दर्ज किए गए थे. इस वर्ष 81 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में हत्या और हत्या के प्रयासों से संबंधित अपराधों में 12.9 प्रतिशत की कमी आयी है. बलात्कार की घटनाओं में भी पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी की कमी आयी है. पिछले वर्ष अगस्त तक बलात्कार के 134 प्रकरण दर्ज थे. इस वर्ष 119 प्रकरण दर्ज किए गए हैं.
छेडछाड़ की घटनाओं मे भी 30 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. पिछले वर्ष अगस्त माह तक 134 प्रकरण दर्ज किए गए थे. इस वर्ष इसी अवधि में 84 प्रकरण दर्ज हुए हैं. इसी तरह चोरी और नकबज की घटनाओं में 9 प्रतिशत की कमी देखी गई है. वर्ष 2023 में अगस्त माह तक 134 प्रकरण दर्ज थे जबकि इस वर्ष अगस्त तक 1202 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. मारपीट के मामलों में भी पिछले वर्ष की तुलना में 7.9 फीसदी की कमी आयी है.
मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राजनांदगांव युवोदय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवोदय वीडियो, युवोदय ओडीएफ प्लस पोस्टर की लॉन्चिंग की गई। युवोदय बच्चों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक तथा कटआउट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड सम्मानित किया गया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। राजनांदगांव युवोदय मातृत्व-बाल स्वास्थ्य एवं पोषण, जलसंरक्षण एवं सम्पूर्ण स्वच्छता, स्वस्थ एवं सशक्त किशोरावस्था, अभिभावकों की भागीदारी एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु लांच किया गया है। यह जिला प्रशासन राजनांदगांव और यूनिसेफ की संयुक्त पहल है। राजनांदगांव युवोदय के माध्यम से युवा रचनात्मक और सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता निभाने के लिए जुड़ रहे है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भरत वर्मा, रमेश पटेल, सरपंच बरगा कुमार सोनवानी, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय अशोक मीणा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निहारिका बारीक, संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी, यूनिसेफ राज्य सलाहकार चन्दन कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, यूनिसेफ जिला समन्वयक दिव्या राजपूत, युवोदय विनोद कुमार टेम्बुकर के साथ 70 युवोदय स्वयंसेवियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जम्मू-कश्मीर को पीएम मोदी ने दिया बदल, खिलेगा विकास का कमल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद काफी कुछ बदल गया है। और बदलाव संभव हुआ प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और सकारात्मक विकास से। यह कहना है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कभी पत्थरबाजों का आतंक था, लेकिन आज तस्वीर अलग है। पत्थरबाजी बंद है, आतंक पर लगाम, जनता विकास के संग है। कश्मीर के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इसका असर चुनाव परिमाण में दिखेगा। जम्मू-कश्मीर में कमल खिलेगा।
सीएम विष्णु देव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से आह्वान किया है कि एक पेड़ अपने मां के नाम लगाएं। देश के लोगों ने पीएम मोदी के आव्हान को शिरोधार्य किया है। पीएम मोदी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ में 4 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान के रूप में चल रहा है। यह निश्चित रूप से पर्यावरण के क्षेत्र में एक क्रांति है।
वहीं विभागीय समीक्षा बैठक को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते सभी विभागों की समीक्षा कर रहा हूं। आधा दर्जन से ज्यादा विभागों की समीक्षा बैठक हो चुकी है। सबसे पहले एग्रीकल्चर, हेल्थ, PHE विभाग की समीक्षा की। राजस्व और खेल विभाग की भी बैठक लिया हूं। आने वाले समय में और भी विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। जरूरत पड़ने पर निर्देश दिए जाएंगे।
जम्मू कश्मीर को लेकर सीएम साय ने कहा कि जब से पीएम मोदी आए हैं तब से जम्मू कश्मीर के हालात बदले हैं। वहां पर पंचायत चुनाव हुए हैं। विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। जिस तरह वहां पर पत्थरबाजी होती थी सब बंद हो गई हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही यह सब बदलाव हुए हैं। जम्मू कश्मीर के लोग भी विकास के मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं।
राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया चीन में आयोजित वूडबाल वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा, खेलमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी मनुप्रिया चीन में आयोजित 9 वें विश्व कप वूडबाल में शामिल होंगी। राष्ट्रीय खिलाड़ी मनुप्रिया खेमका ने आज खेल मंत्री टंक राम वर्मा से मुलाकात कर आगामी विश्व कप अभियान के लिए आशीर्वाद लिया।
कलिंगा यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही 22 वर्षीय मनुप्रिया खेमका आगामी 14 से 21 अक्टूबर को चीन के शाओक्सिग में होने वाले विश्वकप में भाग लेंगी। इसके पूर्व मनुप्रिया नागपुर में 7 से 11 मार्च को आयोजित सीनियर राष्ट्रीय वूडबाल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर राज्य को गौरवान्वित किया है। दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट रही मनुप्रिया को विश्वकप वूडबाल में सफलता के लिए मंत्री टंक राम वर्मा ने अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली। राजनांदगांव जिले में स्वच्छता की दिशा में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान ने यहां जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के ग्राम कोटाभर्री की 106 वर्षीय कुंवर बाई ने बकरी की ब्रिकी कर शौचालय का निर्माण कराया और वे देश एवं प्रदेश के लिए मिसाल बन गई। स्वच्छता के प्रति साधारण गांव की एक महिला ने एक ऐसी जागरूकता दिखाई, जिसका असर ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम बरगा के सरपंच ने भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए तथा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के प्रति जनसामान्य में जो विश्वास है, उसे पूर्ण करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। आज इस कार्यक्रम में 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने तथा सौभाग्य योजना से हर घर बिजली पहुंचानेे के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान किया।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप देश में कैच द रैन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बारिश के पानी को रोक कर भू-जल स्तर को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इस अभियान से राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्य भी जुड़े हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने ग्राम बरगा में जल संरक्षण तथा जल आपूर्ति के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का यह सामूहिक प्रयास प्रदेश के लिए नया मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। सभी ने इसे आदत के तौर पर स्वीकार किया है। अब सभी डस्टबीन में कचरा डालते हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए निःशुल्क गैस चूल्हा व सिलेण्डर दिया गया। स्वच्छता और सुरक्षा के लिए घर-घर निःशुल्क शौचालय बनाए गए। देश में 10 वर्षों में 11 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण किया गया। लोगों आदत एवं व्यवहार में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक परिवर्तन आया है। पहले डायरिया से बच्चे बीमार होते थे, लेकिन अब स्वच्छता को अपनाने से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा हुआ है। उन्होंने कहा कि नल जल योजना घर-घर पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने राजनांदगांव जिले में स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है, इस बात को ग्रामीणों से ज्यादा अच्छे से कोई नहीं जानता है। पीने के पानी की चिंता, खेत के पानी के लिए चिंता होती है। इसके लिए जिले में जल संरक्षण के लिए एक अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा है। इस संदेश को ग्रहण करते हुए जिले में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए गए हैं। देश भर में विगत 10 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से तस्वीर बदली है।
उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों के आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। पूरे प्रदेश में अब तक 9 लाख 37 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण के लिए राशि जारी की गई है। 90 हजार प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री द्वारा गांवों को ओडीएफ बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास किया जा रहा है। ओडीएफ के तहत प्रदेश में 36 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया और 12 लाख से अधिक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम बरगा में पहले भू-जल स्तर काफी नीचे चला गया था, अब ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों के फलस्वरूप भू-जल स्तर बढ़ा है। उन्होंने स्वच्छता को जीवन में अपनाने और भू-जल बढ़ाने के लिए हो रहे प्रयासों को जन आंदोलन बनाने का आव्हान किया।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि जल जीवन के लिए आवश्यक है। जल प्रबंधन एवं स्वच्छता के क्षेत्र में हमारा देश आगे बढ़ा है। जनसामान्य में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और घर-घर में शौचालय का निर्माण हुआ है। डबल इंजन की सरकार आने से प्रदेश में विकास कार्यों में तेजी आई है। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निहारिका बारीक ने स्वागत भाषण दिया और राज्य शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।




कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन पर वीडियो का प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर सूची एप एवं जल प्रबंधन एप की लॉन्चिंग और एफएक्यू बुकलेट एवं एक कदम जल प्रबंधन की ओर बुकलेट का विमोचन किया गया। जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा स्वच्छता ही सेवा पर वीडियो प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल द्वारा फिक्ल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बघेरा का वीडियो के माध्यम से लोकार्पण किया गया। जिले के विभिन्न विकास कार्यों का वीडियो के माध्यम से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। युवोदय वीडियो लॉन्च एवं कटआउट प्रदर्शन, युवोदय ओडीएफ प्लस पोस्टर लॉन्चिंग, युवोदय बच्चों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता में बेहतर प्रयास वाले राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। अतिथियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भरत वर्मा, रमेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच बरगा कुमार सोनवानी, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय अशोक मीणा, संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विश्व हृदय दिवस: वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की अनोखी पहल, हृदय को स्वास्थ्य रखने विशेषज्ञ चिकित्सक 51 घंटे देंगे परामर्श
रायपुर। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न आयोजन किए गए। इसमें निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर, वॉक फॉर हार्ट वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस कड़ी में विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक हॉस्पिटल के चिकित्सक 51 घंटे लगातार हृदय रोग विशेषज्ञ परामर्श के लिए रेडिओ के माध्यम से उपलब्ध रहेंगे।
विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को हृदय की सेहत के प्रति जागरुकता के लिए मनाया जाता है। श्री वेंकटेश हॉस्पिटल ने इसी कड़ी में अपनी भूमिका निभाते हुए विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें 23 से 27 सितंबर तक निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें परामर्श के साथ-साथ संबंधित जांचों पर 25 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई। शिविर में प्रदेश भर के 700 से अधिक हृदय रोगों के मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। 28 सितंबर की सुबह 6 बजे “वॉक फॉर हार्ट” वॉकथॉन का आयोजन किया। इसमें 300 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ हृदय के लिए वॉक की और सेहत को लेकर लोगों की जागरूक रहने का संदेश दिया।

श्रीवेंकटेश हॉस्पिटल के गंभीर हृदय रोग से उपचार होकर गए ऐसे मरीज, जो स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनका एक सम्मलेन किया गया। इसमें लोगों ने उपचार के अनुभव को लोगों से साझा किया। इस मौके पर श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने सभी के स्वस्थ जीवन की कामना के साथ सम्मान किया।
हॉस्पिटल के सीईओ विनीत सैनी ने कहा की हृदय दिवस पर हम परामर्श सुविधा के लिए एक कदम और बढ़ते हुए 29 सितंबर सुबह 9 बजे से 1 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक 51 घंटे लगातार हमारे हृदय रोग विशेषज्ञ परामर्श के लिए रेडिओ के माध्यम से उपलब्ध रहेंगे। इसमें लोग 7772943943 नंबर पर वॉटसऐप के माध्यम से जुड़कर अपने दिल के सेहत से जुड़ी जानकारियां सीधे चिकित्सक से प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ. कमलकांत आदिले ने बताया कि हृदय रोगों के परामर्श में हम एक अग्रणी संस्था के साथ-साथ विश्वस्तरीय आधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध है। यहां उन्नत कैथलैब की सुविधाओं के साथ सभी प्रकार के बड़े प्रोसीजर जैसे एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर इंम्प्लांटेशन, टावी, टॉवर इत्यादि उपलब्ध है।