प्रदेश / छत्तीसगढ़

डीएफओ राजनांदगांव पर लग रहे टेंडर प्रक्रिया में धांधली के आरोप

 राजनांदगांव/डीएफओ राजनांदगांव आयुष जैन इन दिनों बेहद चर्चा में है। चर्चा का कारण है उनके काम करने का गलत तरीका। नियम कानून को ताक में रखकर वो वही करते है जो उन्हें करना होता है। उन पर गंभीर आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वे अपने चहेतों के लिए रास्ता बनाते है।

ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है। जिसमें अपने चहेते फर्म को बार्बेड वायर सप्लाई का काम देने के लिए टेंडर प्रक्रिया में धांधली के आरोप उन पर लगे है। आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन टेंडर में फर्जी इनकम सर्टिफिकेट को नजर अंदाज कर दिया। टेंडर खुलने के बाद अब दस्तावेज बदलवाए जा रहे है।

उनके ऐसे एक नहीं कई उदाहरण सामने है। उनकी कारगुज़ारियों की शिकायत मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री से की गई है।जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली विष्णुदेव सरकार  के लिए ऐसे अफसर ही परेशानी का सबब है। जिनके खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।