TVS साईं थ्री-व्हीलर शोरूम का किया गया शुभारंभ, एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक ऑटो हुई लॉन्च
छत्तीसगढ़ |
07-Feb-2025
रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी में टीवीएस साईं थ्री व्हीलर सवारी ऑटो शोरूम का शुभारंभ हुआ. शुभारंभ के साथ इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च हुई. जो आज के समय में बेस्ट क्लास फीचर है. थ्री व्हीलर में ही बहुत से आकर्षित फीचर दिए गए है. जिसका शुभारंभ रीजनल मैनेजर मनप्रीत सिंह छाबड़ा और ऑटो यूनियन संघ के प्रेसिडेंट कमल पांडे ने किया.


6 साल की वारंटी और 175 किमी रेंज
TVS शो रूम के प्रमुख सुमित सजनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि TVS कंपनी के EV ऑटो में 6 साल की वारंटी मिलती है. अब टू वन एंड हाफ किलोमीटर स्मार्ट फीचर्स साथ आते हैं. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी देखने को मिलता है. जो कि अब तक किसी वेरिएंट कंपनी में यह सब फीचर नहीं है. सबसे हाईएस्ट किलोमीटर रेंज है. 175 किलोमीटर का रेंज है. इतना बेस्ट क्लास माइलेज किसी कंपनी में भी नहीं मिलेगा. हमारी कंपनी अच्छी बेस्ट क्लास माइलेज देती है. इसमें गाड़ी चोरी होने की का डर नहीं होगा. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, गूगल रिनोवेशन भी है. आपकी गाड़ी चोरी होने पर भी आप इसे ढूंढ सकते हैं. बेस्ट क्लास गाड़ी यह है.

