प्रदेश / छत्तीसगढ़

एक्शन में रायपुर नगर निगम : 5 साल से बकाया 5.92 लाख रुपये टैक्स नहीं पटाने के कारण आनंद रेस्टोरेंट पर जड़ा ताला

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सालों से टैक्स नहीं चुकाने वालों के खिलाफ नगर निगम एक्शन के मूड में है. रायपुर निगम की टीम ने बायकेदारों से टैक्स वसूली अभियान शुरू किया गया है. मौके पर टैक्स नहीं पटाने वालों के खिलाफ संपत्ति पर तालाबंदी की कार्रवाई की जा रही है.