CASA के पदाधिकारियों का हुआ चयन, अजय त्रिपाठी चुने गए अध्यक्ष, उमाशंकर बंदे महासचिव, नवीन भगत कोषाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ |
23-Mar-2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (CASA) के पदाधिकारियों को शनिवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में चयन किया गया. अध्यक्ष अजय त्रिपाठी के अलावा महासचिव उमाशंकर बंदे, सहसचिव धनंजय नेताम, कोषाध्यक्ष नवीन भगत चुने गए.
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से शनिवार को सम्मान समारोह और सूफी नाइट आयोजित किया गया था. इसका उद्देश्य- नए चयनित अधिकारियों, आईएएस पदोन्नत अधिकारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान करना और निर्वाचन के माध्यम से नए पदाधिकारियों को संघ का दायित्व सौंपना था.
सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शासन की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने में भी राज्य के प्रशासनिक अधिकारी कुशल हैं. हमेशा मुस्कुराते हुए चुनौतियों का सामना करने की आदत होनी चाहिए, क्योंकि प्रशासनिक तंत्र का स्वरुप ऐसा है कि टीम जब काम करती है तब सफलता निश्चित है.
