रतनपुर के महामाया मंदिर कुंड में 30 कछुओं की मौत, जाल में फंसे मिले कछुए, जांच में जुटा प्रशासन
छत्तीसगढ़ |
25-Mar-2025
बिलासपुर। रतनपुर के महामाया कुंड के किनारे जाल में फंसे हुए 30 मृत कछुए पाए जाने की खबर से हड़कंप मच गया है. मंदिर प्रबंधन और वन विभाग की टीम कछुओं की मौत के कारणों की जांच कर रही है. महामाया मंदिर में अभी चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं, ऐसे में 30 कछुओं का जाल में फंसकर मृत मिलना कई सवालों को जन्म दे रहा है.
