मुख्य सचिव और डीजीपी ने पीएम मोदी की सभा की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान को लेकर दिए सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़ |
28-Mar-2025
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा में छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे. मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अरूण देव गौतम ने आज पीएम मोदी की सभा की तैयारियों का जायजा लिया और सभा स्थल पर सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान को लेकर अफसरों को सख्त निर्देश दिए.
