अवैध होर्डिंग्स, फ्लैक्स लगाने वालों की अब खैर नहीं, इंदौर से सीख लेकर नगर निगम ने की पहल
छत्तीसगढ़ |
27-Jun-2025
दुर्ग। भिलाई नगर निगम में भी अब इंदौर की तरह अवैध होर्डिंग्स और फ्लैक्स नजर नहीं आएंगे। शहर के स्ट्रीट पोल और दीवारों पर बेतरतीब होर्डिंग लगाने वालों पर नगर निगम कार्रवाई करेगी। इसके लिए राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी जनजागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल की शुरुआत प्रशिक्षण टूर के बाद इंदौर दौरे से लौटे महापौर नीरज पाल ने की है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकायों को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता रैंकिंग में आगे आने के लिए राज्य सरकार अब अन्य राज्यों के नंबर वन नगरीय निकायों का अपने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को विजिट करा रहे. वहां की व्यवस्थाओं को अपने नगरीय निकायों में अपनाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर भेजे जा रहे हैं।
