48 घंटे बाद बहाल हुई कोरापुट-किरंदुल रेललाइन, 16 मशीनें और 300 से ज्यादा कर्मचारी काम पर जुटे रहे
छत्तीसगढ़ |
05-Jul-2025
जगदलपुर। भू-स्खलन से ठप हुई कोरापुट-किरंदुल रेललाइन को 48 घंटे बाद बहाल कर ली गई है. ट्रैक पर धीमी गति से ट्रेनें चलनी शुरू हो गई है. ओएचई और सिग्नलिंग का काम जारी है. अभी भी कुछ ट्रेनें रद्द हैं. कुछ आंशिक रूप से चलेंगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपडेट जरूर लें.
