प्रदेश / छत्तीसगढ़

पति-पत्नी की मौत- खेत काम कर रहे दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, मौक पर हुई मौत

बेमेतरा। बेमेतरा जिला में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त घटित हुई, जब दोनों अपने में काम कर रहे थे। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत से पूरे गांव में दहशत व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम चेचानमेटा में भपेंद्र साहू का परिवार निवास करता है। मंगलवार की शाम के वक्त भूपेद्र साहू अपनी पत्नी के साथ खेत में टमाटर का फसल लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के दौरान दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।

तभी आकाशीय बिजली के गिरने से भूपेद्र साहू और उसकी पत्नी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।