नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर की, 14 मंत्रियों में से एक मंत्री को हटाने की मांग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में 3 नए मंत्री नियुक्त हुए, जिसके बाद प्रदेश में मंत्रियों की संख्या कुल 14 हो गई है. नए मंत्रियों के नियुक्तिकरण होने के बाद से ही मंत्रियों की संख्या को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार से एक मंत्री को पद से हटाने की मांग कर रही है. आज नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखकर संविधान के अनुक्षेद 164 (1क) के तहत एक मंत्री को पद से निकालने की मांग की है.
डॉ. महंत ने राज्यपाल को पत्र में लिखा कि, छत्तीसगढ़ के मंत्रिपरिषद् में मंत्रियों की कुल संख्या, भारत का संविधान के अनुच्छेद 164 (1 क) के विपरीत, विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक हो जाने के कारण, एक मंत्री को पद से हटाया जाये.
देखें पत्र की कॉपी:

