प्रदेश / छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया जजों के तबादले का आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य भर में पदस्थ न्यायाधीशों के थोक तबादले का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के मुताबिक, कई जिलों में न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया गया है जिससे न्यायालयीन व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, न्यायाधीशों का यह स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों और न्यायिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जहां आवश्यकता होगी वहां अतिरिक्त जजों की पदस्थापना की जाएगी ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा हो सके।
 

देखें लिस्ट