छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक मैनेजर अमरजीत शर्मा का पदोन्नति पर किया गया सम्मान
खरसिया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक खरसिया शाखा में चार वर्षों तक सफलतापूर्वक सेवा देने वाले मैनेजर अमरजीत शर्मा का पदोन्नति होकर वरिष्ठ मैनेजर पद पर अन्यत्र स्थानांतरण किया गया है। इस अवसर पर 26 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ खरसिया की ओर से उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई।
कार्यक्रम में श्री शर्मा का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, डायरी और पेन भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। संघ पदाधिकारियों ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य,
खरसिया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक खरसिया शाखा में चार वर्षों तक सफलतापूर्वक सेवा देने वाले मैनेजर अमरजीत शर्मा का पदोन्नति होकर वरिष्ठ मैनेजर पद पर अन्यत्र स्थानांतरण किया गया है। इस अवसर पर 26 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ खरसिया की ओर से उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई।
कार्यक्रम में श्री शर्मा का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, डायरी और पेन भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। संघ पदाधिकारियों ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।
याद किया गया योगदान
श्री शर्मा के कार्यकाल को याद करते हुए वक्ताओं ने उनकी कार्यकुशलता, व्यवहारिकता और सहयोगी स्वभाव की प्रशंसा की। संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, विकासखंड अध्यक्ष दीनबंधु जायसवाल, उपाध्यक्ष लकेश्वर राठौर, सचिव टेकराम राठौर सहित कई पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में उनके योगदान को सराहा और शुभकामनाएं दीं।
शर्मा ने जताया आभार
सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए श्री अमरजीत शर्मा ने कहा कि खरसिया में उनका कार्यकाल यादगार रहा और शिक्षक संघ व बैंक स्टाफ से मिला सहयोग हमेशा स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
इस अवसर पर बैंक स्टाफ के साथ-साथ संघ पदाधिकारी संजीव राठौर, सत्य प्रकाश राठौर, अशोक राठौर, श्रीमती किरण शर्मा, छतराम पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
और निरंतर सफलता की कामना की।
याद किया गया योगदान
श्री शर्मा के कार्यकाल को याद करते हुए वक्ताओं ने उनकी कार्यकुशलता, व्यवहारिकता और सहयोगी स्वभाव की प्रशंसा की। संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, विकासखंड अध्यक्ष दीनबंधु जायसवाल, उपाध्यक्ष लकेश्वर राठौर, सचिव टेकराम राठौर सहित कई पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में उनके योगदान को सराहा और शुभकामनाएं दीं।
शर्मा ने जताया आभार
सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए अमरजीत शर्मा ने कहा कि खरसिया में उनका कार्यकाल यादगार रहा और शिक्षक संघ व बैंक स्टाफ से मिला सहयोग हमेशा स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
इस अवसर पर बैंक स्टाफ के साथ-साथ संघ पदाधिकारी संजीव राठौर, सत्य प्रकाश राठौर, अशोक राठौर, किरण शर्मा, छतराम पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।