प्रदेश / छत्तीसगढ़

राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसर बने IPS, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा (State Police Service – SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service – IPS) कैडर में पदोन्नत किया गया। गृह मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इन सभी अधिकारियों ने लंबे समय तक राज्य पुलिस सेवा में कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।काफी समय से SPS अधिकारियों की IPS कैडर में पदोन्नति लंबित थी। इसके लिए UPSC की चयन समिति ने समीक्षा की और अब केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी की।