प्रदेश / छत्तीसगढ़

CM साय विदेश दौरे से रायपुर लौटे

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा पूरा कर स्वदेश लौट आये है। राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं सीएम साय अब रायपुर पहुंच चुके हैं और यहां एयरपोर्ट पर मंत्री-विधायकों समेत दिग्गज भाजपा नेताओं ने सीएम साय का स्वागत किया है।