प्रदेश / छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार में बस पेड़ के टकरायी, कई यात्री घायल

बालोद।  गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा से दुर्ग की ओर जा रही पायल ट्रेवल्स के यात्री बस अचानक अचानक सड़क किनारे से एक बड़ा पेड़ टूट कर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में यात्री बैठ गए।

बस में उस समय करीब 40 यात्री सवार थे। टक्कर लगते ही बस के भीतर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 5 यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों में से तीन की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकाला गया और फिर 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और सिकोसा गांव के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हालांकि बड़ी संख्या में यात्री सवार होने के बावजूद गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई।

घायलों का उपचार जारी

हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। जिन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, उन्हें उपचार के बाद घर भेजा जा सकता है।

पुलिस जांच में जुटी

गुंडरदेही थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और बस का फिटनेस व रजिस्ट्रेशन भी चेक किया जा रहा है।

बार-बार हो रहे हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर यात्री बसें तेज गति से दौड़ाई जाती हैं, जिसकी वजह से हादसों की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बस ऑपरेटरों पर सख्ती की जाए और चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए बाध्य किया जाए।