प्रदेश / छत्तीसगढ़

जशपुर हादसे को लेकर दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- हादसे में पीड़ित परिवारों को मिले 50-50 लाख…

रायपुर। जशपुर में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पीसीसी चीफ ने हादसे का शिकार हुए पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। आपको बता दें कि 3 सितंबर को जशपुर जिले के बगीचा में गणेश विसर्जन के दौरान भीषण हादसा हुआ था। इस घटना में हादसे में 4 लोगों की मौत और 20 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

दीपक बैज ने अपने पत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए हादसे का भी जिक्र किया है। दीपक बैज ने कहा है कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तो जशपुर जिले के पत्थलगांव में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। जिसके बाद तत्कालीन सरकार ने हादसे में मृतकों के परिजनों को दिया गया था 50-50 लाख रुपए मुआवजा दिया था।

क्या हुआ था हादसा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ था।  यहां ग्रामीण गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ को कुचलती हुई निकल गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गये थे। सभी घायलों को बगीचा अस्पताल ले जाया गया. हालांकि गंभीर रूप से घायलों को अम्बिकापुर रेफर किया गया था।