प्रदेश में खिलाड़ियों का सम्मान: 80 प्रतिभाओं को मिलेगा खेल अलंकरण, खेल विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की सूची की जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ खेल विभाग ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। इस वर्ष करीब 80 खिलाड़ियों को खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों की यह सूची 31 अगस्त को आयोजित विभागीय बैठक में तय कर दी गई है।खेल अलंकरण राज्य के उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सम्मान न केवल खिलाड़ियों के परिश्रम की सराहना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने का भी माध्यम है।




़