प्रदेश / छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चंद्रग्रहण से पहले निभाई परंपरा, गौ माता को खिलाया गुड़ और रोटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज चंद्रग्रहण की अद्भुत खगोलीय घटना से पहले अपने निवास पर पारंपरिक विधि निभाते हुए गौ माता को रोटी और गुड़ खिलाया। भारतीय परंपरा में यह विश्वास है कि ग्रहण से पहले गौ माता को गुड़ और रोटी खिलाने से ग्रहण के अनिष्टकारी प्रभाव कम होते हैं और घर-परिवार पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गौ सेवा उन्हें सच्ची शांति और आंतरिक संतोष प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है।