प्रदेश / छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा बदलाव करते हुए छह थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में शहर के नगर कोतवाली थाना का प्रभार अनुभवी अधिकारी शिवनारायण सिंह को सौंपा गया है। आदेश 18 सितंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी हुआ, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।