प्रदेश / छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट के मंत्रियों के जिलों के प्रभार में बड़ा बदलाव, देखें आदेश

रायपुर। तीन मंत्रियों की ताजपोशी के बाद अब मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बदलाव किया गया है। तीन मंत्रियों के प्रभार में बदलाव किया गया है, जबकि तीन नये मंत्री को अब जिलों का प्रभार दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास अब दुर्ग, बालोद, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर का प्रभार रहेगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पास सिर्फ बलौदाबाजार भाटापारा का प्रभार होगा। लक्ष्मी राजवाड़े के पास बलरामपुर रामानुजगंज का प्रभार रहेगा।

जबकि नये मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को राजनांदगांव का, गुरु खुशवंत साहेब को सक्ती का और राजेश अग्रवाल को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का प्रभार दिया गया है।