प्रदेश / छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता फूलो देवी नेताम को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। उनका वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने वाला है और उनकी सक्रिय राजनीतिक भूमिका को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें एक बार फिर उच्च सदन में भेजने का निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए जिन दो सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें फूलो देवी नेताम भी शामिल हैं। ऐसे में उनके नाम पर पार्टी की मुहर लगना पहले से ही लगभग तय माना जा रहा था।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल निर्धारित है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण कांग्रेस नेतृत्व पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा को लेकर दबाव बना हुआ था, जिसे अब पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है।