सीएम साय का बस्तर दौरा स्थगित, सचिन तेंदुलकर के कार्यक्रम में भी बदलाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज बस्तर दौरा प्रस्तावित रद्द कर दिया गया है. बस्तर दौरे में मुख्यमंत्री भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के साथ आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले थे. लेकिन मंगलवार शाम को ही अपरिहार्य कारणों उनका प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया. वहीं सचिन के दौरे में फेरबदल किया गया है.
सचिन के दौरे में भी बदलाव
मुख्यमंत्री के बस्तर दौरा स्थगित होने के बाद सचिन के कार्यक्रम में भी बदलाव हो गया है. पहले वह छिंंदनार के साथ, गीदम ब्लॉक के जांवगा और पनेड़ा के मैदान में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे. अब वह सिर्फ छिंदनार ही जाएंगे.
बताया जा रहा है कि दौरे में बदलाव का कारण मौसम संबंधी है. पिछले 2 दिनों से दंतेवाड़ा में तेज बारिश और आंधी के साथ काफी ओले बरसे थे. वहीं सुरक्षा कारणों से जुड़ी वजह भी फेरबदल के पीछे सामने आ रही है. फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है. इस बीच इंद्रावती नदी के किनारे स्थित छिंदनार गांव में सचिन के आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी है और लोग उत्साहित हैं.