प्रदेश / छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, सरोज उईके को मिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का जिम्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अंकिता गर्ग उप सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। शेष जिम्मेदारी यथावत रहेगी। वहीं सरोज उईके उप सचिव खनिज साधन विभाग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।