चरणदास महंत के विवादित बयान पर भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ |
03-Apr-2024
रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र और विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा संगठन के पदाधिकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे. जहां भाजपा ने निर्वाचन आयोग से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के खिलाफ शिकायत की और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की.