मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त बने हरियाणा के प्रभारी
भोपाल। कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारियों में बदलाव किया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संजय दत्त लंबे समय से मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सह प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। संगठन को मजबूत करने और विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों के समन्वय में उनकी अहम भूमिका रही है। अब पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी है।
