धर्मांतरण पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान- लालच, तलवार और भ्रम फैलाकर बदले गए धर्म
रायपुर। योग गुरु बाबा रामदेव ने धर्मांतरण, धार्मिक भेदभाव, देश की अर्थव्यवस्था और पड़ोसी देशों में हिंदुओं की स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म काफी पुराना है और इसमें ऐसी कोई कमी नहीं है, जिसके कारण लोगों को मुस्लिम या ईसाई बनने की जरूरत पड़े।
बाबा रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म में कुछ ऐसे लोग जरूर हैं, जिनकी सोच में ऊंच-नीच और भेदभाव है, लेकिन इसे सनातन धर्म की कमी नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जीवन में धर्म को धारण करना चाहिए। भगवान राम, कृष्ण, हनुमान और शिव के आदर्शों को जीवन में उतारने से धर्मांतरण का सवाल ही नहीं उठेगा।