PM मोदी के बयान पर भड़के दीपक बैज, बोले- युवाओं को ‘दिमागी नक्सली’ कहना गलत
रायपुर। पीएम मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है. दीपक बैज ने इस बयान के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी से मांफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर देश के युवाओं को दिमागी नक्सली कहा है. भाजपा नक्सलवाद का ज्ञान दे तो बेहतर होगा. क्योंकि नक्सलवाद का दर्द सबसे ज्यादा कांग्रेस ने ही झेला है.
भाजपा बताए अंग्रेजों से माफी किसने मांगी थी? : पीसीसी चीफ
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर बहस के लिए विधायक अजय चंद्राकर की चुनौती को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने स्वीकार कर लिया है। बैज ने कहा कि अजय चंद्राकर को भी हमारी ओर से खुली चुनौती है। उन्होंने कहा कि बहस से पहले चंद्राकर जवाब दें कि 52 साल तक तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया? तिरंगे को भाजपा के पूर्वजों ने अशुभ क्यों कहा था? अंग्रेजों से माफी किसने मांगी और उनसे पेंशन क्यों ली गई?
सरकार का उद्देश्य गरीबों को आवास देना नहीं : दीपक बैज
रायपुर में कमल विहार फेस-2 प्रोजेक्ट लाने की सरकार की तैयारी को लेकर दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य गरीबों को आवास देना नहीं है, बल्कि योजना को ऐसे इलाके में ले जाना है, जहां बड़े नेताओं, उनके करीबियों और अधिकारियों की जमीनें हैं। बैज ने कहा कि सरकार जमीनों के दाम बढ़ाने और सरकार अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रोजेक्ट लॉन्च कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीबों को कोई फायदा नहीं होगा।
भ्रम फैलाना भाजपा की फितरत बन चुकी है : दीपक बैज
छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया. इसमें भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव गुट के आमने-सामने के आरोप लगाते हुए निशाना साधा गया. इस पर मनोनयन करने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी पर उंगली न उठाए तो बेहतर है. भ्रम फैलाना भारतीय जनता पार्टी की एक फितरत बन चुकी है. कांग्रेस में लोकतंत्र जिंदा है, वह एक लोकतांत्रिक पार्टी है.