IGKV पेपर लीक मामले में CM साय सख्त, बोले- जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक का मामला सामने आया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, यह मामला हमारे संज्ञान में है। परीक्षा रद्द कर दी गई है। पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएम साय ने कहा, कांग्रेस ने वंदेमातरम के दो पद गाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस और मुस्लिम लीग में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस के तुष्टिकरण के कारण देश का बंटवारा हो गया। वंदेमातरम को गाकर लोग देश के लिए कुर्बान हो गए। राष्ट्रगीत का हमेशा सम्मान होना चाहिए।
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी गए।