पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा – BJP का घोषणा पत्र ढकाेसला, 150 सीटों में सिमटकर रह जाएगी भाजपा
रायपुर। भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, भाजपा के घोषणा पत्र में देश के युवाओं के लिए नौकरी का जिक्र नहीं है. महिलाओं के लिए, महंगाई के लिए, किसानों के लिए कोई जिक्र नहीं है. भाजपा ने चुनावी हार मान ली है, घोषणा पत्र एक ढकोसला है. हमारे घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए बहुत कुछ है. कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का है. भाजपा घोषणा पत्र में फेल हो चुकी है, 150 सीट में भाजपा सिमट जाएगी.