चुनाव याचिका मामले में भूपेश बघेल की अर्जी खारिज, 3 नवंबर को अगली सुनवाई
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में नए बिंदु जोड़ने की मांग को लेकर भूपेश बघेल की ओर से प्रस्तुत आवेदन पर अदालत ने अपना आदेश जारी करते हुए उसे खारिज कर दिया है।
बता दें कि इस आवेदन पर अदालत ने बीते दिनों अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब आदेश जारी होने के बाद मामले में आगे की सुनवाई के लिए 3 नवंबर की तारीख तय की गई है। चुनाव याचिका से जुड़े इस मामले में अगली सुनवाई के दौरान आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।