कांकेर मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के मारे जाने पर डिप्टी CM विजय शर्मा का बयान, कहा- विकास की गंगा गांव-गांव तक पहुंचाने जो भी आवश्यक हो वो करेंगे
कांकेर/जगदलपुर। कांकेर के हापाटोला के जंगल में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक करीब 29 नक्सलियों के शव बरामद किए गए है. उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल मोर्चे पर मिली इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय जवानों को दिया है. डिप्टी सीएम शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए है. ये जवान ही है जिनकी ताकत से ये सब संभव हो पाया है, पुलिस अधिकारियों का भी सहयोग उन्हें मिल रहा है.