शराबी प्रधान अध्यापक को कलेक्टर ने दी सजा, निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किया निलंबित
कांकेर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले प्रधान अध्यापक को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबित कर दिया है. बता दें कि कल छत्तीसगढ़ की कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में मतदान होना है जिसके लिए अंतागढ़ प्राथमिक शाला के हेड मास्टर की ड्यूटी भानुप्रतापपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 215 में लगाई गयी थी. गुरुवार को निर्वाचन संबंधित कार्य के दौरान लिए प्रधान अध्यापक धरमदेव मरकाम नशे की हालत में पहुंचा था. जिसका चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने पर शराब का सेवन किए जाने की पुष्टी हुई.