प्रदेश / छत्तीसगढ़

रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार मतदान केन्द्र जाकर किया मतदान

रायपुर।   रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार मौदहापारा के दुर्गा कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया. इसके पहले उन्होंने हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करने के बाद आशीर्वाद मांगा. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में बीजेपी की लहर देखने को मिल रही है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के आरोपों पर कहा कि हार की खीज है, इसीलिए अंतिम दिन ऐसा आरोप लगा रहे हैं.