प्रदेश / छत्तीसगढ़

रीपा में भ्रष्टाचार की जांच के लिए कमेटी के गठन का धरमलाल कौशिक ने किया स्वागत, कही यह बात…

रायपुर। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने रीपा में भ्रष्टाचार की जांच के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्य सचिव और अन्य सचिवों की जांच कमेटी बनाए जाने का स्वागत किया है. कौशिक ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि जिस किसी ने भी छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता का पैसा खाया है, ऐसे किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा.