वैवाहिक वर्षगांठ पर सीएम साय ने मुख्यमंत्री निवास में की सपत्नीक पूजा-अर्चना, इष्टदेव से लिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ |
27-May-2024
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने विवाह के 33वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया।
साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से आशीर्वाद लिया।