अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, पांच महीने में वसूले गए 30 लाख से ज्यादा अर्थदंड
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में प्रशासन लगातार अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गरियाबंद कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर टास्क फोर्स की टीम लगातार अंकुश लगाने में जुटी है।
जिला खनिज अधिकारी एफ.एल नागेश ने बताया, कि जिले के हथखोज-1, हथखोज-2 एवं मजरकट्टा में स्वीकृत रेत खदान है। स्वीकृत रेत खदानों से ही रेत उत्खनन एवं परिवहन किया जाना है। परिवहनकर्ताओं को स्वीकृत रेत खदान से परिवहन कर आम जनता को सस्ता, सुलभ में रेत उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
बता दें, स्वीकृत रेत खदान के 15 किलोमीटर की परिधि में 6 हजार से 8 हजार रुपये में प्रति हाईवा रेत उपलब्ध कराया जा रहा है। 10 जून मानसून के पूर्व सभी निर्माण विभागों को अपनी आवश्यकता अनुसार स्वीकृत रेत खदानों से परिवहन कर रेत भंडारित करने को कहा गया है।