प्रदेश / छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्री का तोहफा, विभिन्न विषयों के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में 6000 से ज्यादा सीटों की बढ़ोत्तरी

राज्य के करीब 40 से ज्यादा विद्यालयों और महाविद्यालयों में कंप्यूटर विज्ञान, जीव विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, अंग्रेजी साहित्य, विधि, वाणिज्य, लाइब्रेरी साइंस, बायो टेक्नोलॉजी समेत एक दर्जन से ज्यादा संकाय प्रारम्भ करने की भी मंजूरी मिल गई। आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय, इद्रावती भवन से जारी आदेश के अनुसार सभी कोर्स और संकाय इसी सत्र 2024-25 से शुरू किए जाएंगे।