प्रदेश / छत्तीसगढ़

कांग्रेस छत्तीसगढ़ की शांति को भंग करने हर तरीका अपना रही है : अरुण साव

रायपुर।       उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। गांव और शहरों में प्राथमिक के साथ सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। वहीं पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के कार्य भी शुरू हो गए हैं। निश्चित तौर पर निर्धारित समय पर लक्ष्य तय कर लिया जाएगा।

पत्रकारों के सूरजपुर हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू के घर सहित अन्य ठिकाने पर बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर साव ने कहा कि, सरकार ने पहले भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है, और ये लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

साव ने कहा कि, जो अवैध निर्माण है, उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है आगे भी की जाती रहेगी ये सतत प्रक्रिया है।

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी देश में भय पैदा करने का काम करती है। राज्य में कानून व्यवस्था को खराब करने का काम कांग्रेस कर रही है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार है, यहां किसी भी कीमत पर उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।