गरियाबंद पुलिस का अभिनव पहल: ‘कॉप ऑफ द मंथ’ के तहत हर महीने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
छत्तीसगढ़ |
30-Oct-2024
गरियाबंद। जिला पुलिस विभाग ने पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। ‘कॉप ऑफ द मंथ’ के तहत हर माह विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देना है, जिससे उनके मनोबल में वृद्धि हो सके।
