दाऊ चिंताराम टिकरिहा पर बनी फिल्म “छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम” और पुस्तक का हुआ विमोचन, मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- युवाओं को उनके जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा
छत्तीसगढ़ |
07-Jan-2025
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के गौरव दाऊ चिंताराम टिकरिहा पर आधारित फिल्म “छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम” रिलीज हो गई और उनके जीवन से जुड़ी गौरव गाथा पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी किया गया.

फिल्म रिलीज और पुस्तक विमोचन के अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आज के युवाओं को दाऊ चिंताराम टिकरिहा से प्रेरणा लेनी चाहिए. जो ये कहते हैं कि मांस खाने और मदिरा पीने से शरीर बनता है. दाऊ चिंताराम टिकरिहा सात्विक भोजन करते थे समय की पाबंदी रखते थे और दैनिक कसरत करते थे. उनके शरीर का बल ही बता रहा है कि शाकाहारी भोजन में जो ताकत है मांसाहार में नहीं है. वे समाजसुधारक भी थे संस्कृति के रक्षक थे जो लवकुश की जन्मस्थली तुरतुरिया मे माताजी के मंदिर का जीर्णोद्धार कराया साथ ही बच्चों को शिक्षा मिले स्कूल बनवाया गरीब कन्यायों की शादी करवाई. ऐसे विराट व्यक्तित्व के धनी चिंताराम टिकरिहा आज उनके जीवन पर छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम फिल्म बनी है पुस्तक लिखी गई है मैं धन्यवाद देता हूं फिल्म के निर्देशक अंशु धुरंधर और पूरे टिकरिहा परिवार को, जिन्होंने उनके जीवन से जुड़ी कहानियों उपलब्धियों को सामने लाया है. निश्चित ही यह प्रेरणा देगा और बच्चे युवा उनसे प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर सकेंगे.

कार्यक्रम मे पहुंचे मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों ने छत्तीसगढ़ के भीम चिंताराम टिकरिहा के चित्र मर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित किया साथ ही उनके व्यक्तित्व से बने चित्रो का लोकार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात पुस्तक का विमोचन व फिल्म का रिमोट दबाकर शुभारंभ किया. आये हुए अतिथियों का फिल्म के निर्देशक अंशु धुरंधर, टिकरिहा परिवार से धनेश टिकरिहा, डॉ दीपक टिकरिहा, दौलतराम टिकरिहा, हेमन्त टिकरिहा भुपेन्द्र टिकरिहा सहित परिवार जनो ने अतिथियों का सम्मान किया.
