प्रीमियर स्कूल्स एग्जीबिशन : भारत का सबसे बेहतरीन बोर्डिंग स्कूल शो रायपुर में कल से…
छत्तीसगढ़ |
24-Jan-2025
रायपुर। 21वें प्रीमियर स्कूल्ज एग्जीबिशन का आयोजन राजधानी के बेबीलोन कैपिटॉल होटल में 25 जनवरी से किया जाएगा. दो दिनों तक चलने वाले इस एग्जीबिशन में माता – पिता 30 से भी ज्यादा बोर्डिंग स्कूल्स के प्रतिनिधियों से बातचीत कर अपने बच्चों के लिए एक अच्छे बोर्डिंग स्कूल का चयन कर सकते हैं. इस साल एग्जीबिशन में ब्रिटिश बोर्डिंग स्कूल्स भी शामिल हैं.
एग्जीबिशन में माता – पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए, एक ही छत के नीचे एक अच्छा बोर्डिंग स्कूल निश्चित कर सकते हैं, और विभिन बोर्ड (IB,Cambridge, ICSE & CBSE) के बीच तुलना कर चयन कर सकते हैं. इसके अलावा, अभिभावक सभी लड़कियों, सभी लड़कों या फिर सह-शिक्षा बोर्डिंग स्कूलों की एक विस्तृत श्रृंखला में से चुन सकते हैं.
पढ़ाई-लिखाई और अध्ययन से सम्बंधित विकल्प तलाशने और टॉप इंडियन स्कूलों के साथ जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए यह अपनी तरह के एक अनूठे एक्सपीरियंस का वादा करता है. इस फेयर में विभिन्न पहलुओं पर एक्सपर्ट सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पेरेंटि्ंग से संबंधीत सलाह, पेरेंटि्ंग स्किलस् और संपूर्ण देखभाल एवम एजुकेशन से सम्बंधित लेटेस्ट ट्रेंड्स भी शामिल होंगे.
