प्रदेश / छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने दीप्ति दुबे को दिया रायपुर महापौर का टिकट, जानिए कौन हैं दीप्ति, क्या है सामाजिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि…

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में देर रात तक मंथन करने के बाद निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है. रायपुर नगर निगम पर पूर्व महापौर और वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं भाजपा ने तीन बार की पार्षद रह चुकीं मीनल चौबे को मैदान में उतारा है.